
शिविर के दौरान आवेदनों के निराकरण के साथ-साथ महत्वपूर्ण दस्तावेजों का वितरण भी किया गया। स्वामित्व योजना के तहत 100 स्वामित्व कार्ड लाभार्थियों को बांटे गए। कलेक्टर सोनी के निर्देश पर अपर कलेक्टर और एसडीएम ने शिविर का जायजा लिया और आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार, तहसील बलौदाबाजार में 53 आवेदनों में से 46 का निराकरण हुआ। लवन में 96 में से 58, पलारी में 38 में से 15, भाटापारा में 23 में से 22, सिमगा में 26 में से 25, सुहेला में 10 में से 8, टुण्ड्रा में 7 में से 3 और सोनाखान में 18 में से 17 आवेदनों का निराकरण किया गया।