
इस मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो महासमुंद जिले के निवासी हैं, जबकि दो महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ANTF और पुलिस की टीम लगातार वाहनों की चेकिंग कर रही है। इसी दौरान, टीम को सूचना मिली कि एक सिल्वर रंग की बोलेरो कार (क्रमांक CG 10 FA 5434) ग्राम पुटका से गांजा लेकर सरायपाली की ओर जा रही है।
इस इनपुट के आधार पर, टीम ने नेशनल हाईवे 53 पर ग्राम पुटका चौक के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद, बताई गई बोलेरो कार वहां पहुंची, जिसमें चार लोग सवार थे। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम उमेश गोरे (23, पुणे, महाराष्ट्र), विशाल भाऊ (21, औरंगाबाद, महाराष्ट्र), मो. हबीब (45, छोटे टेमरी, महासमुंद) और जेहरू कुलदीप (76, पुटका, महासमुंद) बताए।
वाहन की तलाशी लेने पर, पिछली सीट पर रखी प्लास्टिक की बोरियों के अंदर 11 किलो गांजा बरामद हुआ। गांजा, जब्त किए गए मोबाइल फोन और बोलेरो वाहन सहित सभी चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।