
मृतकों की पहचान विनोद हल्बा, प्रशांत हल्बा और हरीश हल्बा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों युवक गुजरा गांव के निवासी थे और बाइक से कुसुमकसा से वापस अपने गांव लौट रहे थे।
तीनों युवकों के सिर पर लगी गंभीर चोट
जमही टोल प्लाजा के पास के पास खड़े अज्ञात ट्रक के पीछे उनकी बाइक जा भिड़ी। हादसे में तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची। रात करीब 10 बजे एम्बुलेंस के जरिए तीनों शवों को जिला अस्पताल की मर्च्युरी में रखवाया गया, जहां शनिवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, सड़क पर लापरवाहीपूर्वक खड़ी ट्रक के ड्राइवर की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।