भिलाई में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात सड़क हादसे में युवती की मौके पर ही मौत

Chhattisgarh Crimesभिलाई में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात सड़क हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रायपुर से भिलाई आने वाले मार्ग पर चरोदा जीआरपी चौकी के पास रात करीब 10 से 11 बजे के बीच हुआ।

युवती की पहचान 27 वर्षीय गूंजा चतुर्वेदी के रूप में हुई है। वह सुभाष मार्केट, जोन-2, वार्ड 31, बापू नगर खुर्सीपर की रहने वाली थी। 41 वर्षीय दीपक मोंगराज गंभीर रूप से घायल है। जो ओडिया मोहल्ला, वार्ड 33, खुर्सीपार भिलाई के रहने वाला है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार युवक और युवती रायपुर की ओर से भिलाई आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने के कारण हुआ। इसी दौरान एक ट्रक ने बाइक सवार युवक-युवती को चपेट में ले लिया। घटना भिलाई-3 थाना क्षेत्र की है।

शव को पोस्टमॉर्मट के लिए भिजवाया

इधर, घटना की सूचना मिलते ही भिलाई-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

साथ ही पुलिस की ओर से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह सड़क दुर्घटना का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि विस्तृत जांच जारी है।

Exit mobile version