हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजेगा नगर, महाशिवरात्रि पर बाबा भूतेश्वरनाथ की निकलेगी दिव्य पालकी

Chhattisgarh Crimes
महाकाल की तर्ज पर सजेगी भोले की बारात, शिवभक्ति में डूबेगा नगर

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गरियाबंद में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शिवधाम भाकुरा बाबा भूतेश्वरनाथ मंदिर से इस वर्ष भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी।
उज्जैन महाकाल की तर्ज पर इस बार बोल भी बम सेवा समिति ने महाशिवरात्रि के दिन बाबा भूतेश्वर नाथ की पालकी के साथ भोलेनाथ की बारात निकालने की नई परंपरा की शुरुआत की है। पालकी मरौदा से निकलकर गरियाबंद पालिका क्षेत्र का भ्रमण करेगी। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पालकी का पुष्पवर्षा और आरती के साथ स्वागत किया जाएगा।
आयोजन समिति के अनुसार, यह तृतीय वर्ष है जब बाबा भूतेश्वर नाथ जी की पालकी नगर भ्रमण पर निकलेगी। महाकाल की असीम कृपा से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल है। नई परंपरा आकर्षण और आस्था का केंद्र बनती जा रही है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

विशेष प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र
महाराष्ट्र की सुप्रसिद्ध जय महामाया झांकी, नागपुर
वीर हनुमान झांकी, नागपुर
स्वर सम्राट वादी किंग धूमाल, नागपुर
रवि ऑडियो, अभनपुर
भव्य आतिशबाजी
छत्तीसगढ़ की पारंपरिक नृत्य राउत नाचा

आयोजन समिति के सदस्य
बोल बम सेवा समिति गरियाबंद के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में अभिषेक तिवारी, यश मिश्रा, सानू निकेश सिन्हा, आशीष देवंशी, शुभम देवंशी, आशीष सिन्हा, अंकित देवांगन, अजय राठौर, नमन सेन, वंश दासवानी, मानव निर्मलकर, दानेंद्र चौहान, प्रशान्त राठौर, पंकज पाटिल, जय पटेल, प्रांजल साहू, कबीर सोनी, अनुराग सोनी, ओंकार सोनी, श्रेयांश सोनी, रोमी सिन्हा, अमन सरवा, विकाश पांडेय, विकास पिंजरा, विकाश यदु, राज डे, चन्दन, आयुष, पप्पू, शुभम सांग, मयंक सोनी, सुजल कोठारी, तरुण देवांगन, अभिनव देवांगन, नवीन साहू और खुशाल साहू की सक्रिय भूमिका रहेगी।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा भूतेश्वर नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें। गरियाबंद में इस बार महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भक्ति, परंपरा और सांस्कृतिक वैभव का विराट उत्सव बनने जा रही है।

Exit mobile version