
इसके अलावा मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है। अगले 7 दिन यही ट्रेंड जारी रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32.9°C रायपुर और सबसे कम न्यूनतम तापमान 9. 9°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया है।
राज्यभर में बारिश के आंकड़े शून्य रहे। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, अंबिकापुर और पेंड्रा में दिन का तापमान सामान्य से करीब 2-3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है, जिससे दिन में गर्मी बढ़ गई है। फिलहाल, कोई सिनॉप्टिक सिस्टम एक्टिव नहीं है।
हालांकि, आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है।