
भारत की जीत के बाद देर रात तक देशभर में जश्न का माहौल रहा। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में आतिशबाजी की गई। रायपुर के जयस्तंभ चौक पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी जुटे। ढोल-नगाड़ों की थाप, तिरंगा लहराते युवा और देशभक्ति गीतों पर झूमते फैंस ने माहौल को पूरी तरह उत्सव में बदल दिया।दुर्ग के गांधी चौक पर प्रोजेक्टर के जरिए सामूहिक रूप से मैच देखा गया। जैसे ही भारत की जीत पक्की हुई, पूरा चौक तालियों और जयकारों से गूंज उठा। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर आतिशबाजी की। तिरंगा हाथ में लेकर युवा ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए सड़कों पर निकल पड़े।