रायपुर के पंडरी थाना इलाके में पुलिस ने पिस्टल लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesरायपुर के पंडरी थाना इलाके में पुलिस ने पिस्टल लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक पिस्टल और खाली मैग्जीन बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी का नाम पुरानी बस्ती निवासी नंदू शर्मा बताया जा रहा है।

नॉर्थ जोन पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर ने बताया कि, 15 फरवरी को सूचना मिली थी कि पंडरी इलाके के भिक्षुक केंद्र के पास एक युवक पिस्टल लेकर घूम रहा है। हुलिए के आधार पर युवक को रोका गया। पूछताछ और तलाशी लेने के दौरान पिस्टल, खाली मैगजीन मिली।

कचरे के ढेर में पिस्टल मिलने की दी सूचना

पुलिस की पूछताछ में नंदू शर्मा ने कचरे के ढेर से पिस्टल मिलने की बात स्वीकार की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवक आदतन अपराधी है। पहले भी हत्या करने और मारपीट केस में जेल जा चुका है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version