बस्तर में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन से पहले लोकसभा अध्यक्ष और विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र नाग को पुलिस ने घर से उठाकर हिरासत में ले लिया

Chhattisgarh Crimesबस्तर में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन से पहले लोकसभा अध्यक्ष और विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र नाग को पुलिस ने घर से उठाकर हिरासत में ले लिया। उनके साथ पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी हिरासत में लिए गए हैं।

पार्टी का आरोप है कि, हिरासत में लिए गए नेताओं और कार्यकर्ताओं के बारे में परिजनों और संगठन को यह तक नहीं बताया गया कि उन्हें कहां रखा गया है। AAP ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन बताया है।

पेयजल संकट और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर था आंदोलन

आम आदमी पार्टी का कहना है कि, वो नारायणपुर और दक्षिण बस्तर में लंबे समय से पेयजल संकट और क्षेत्र में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। ज्ञापन, शांतिपूर्ण धरना और जनसंवाद के जरिए प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन समस्याओं के समाधान के बजाय आंदोलन करने वालों को ही निशाना बनाया जा रहा है।

Exit mobile version