छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार इसके बाद अगले 7 दिनों तक प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा।
प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात करें तो सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.9°C रायपुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.3°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। रायपुर की बात की जाए तो सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है।
अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 18°C के आसपास रहने की संभावना है। इस बीच मौसम के स्थिर रहने से ठंड का असर धीरे-धीरे कम होता नजर आएगा, वहीं दिन में हल्की गर्मी महसूस की जा सकती है।