
मिली जानकारी के मुताबिक पठान कॉलोनी पूंजीपथरा का रहने वाला मोहम्मद असरफ कुरैशी 32 साल का पूंजीपथरा में मुर्गा काटने के दुकान का संचालन करता है।
मंगलवार की दोपहर को वह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से रायगढ़ आ रहा था।
तभी रास्ते में तराईमाल बंजारी मंदिर के पास पीछे से आ रही ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें जबरदस्त ठोकर मार दिया।
इससे असरफ व उसके बेटे मोहम्मद अलताफ कुरैशी 7 साल की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी व दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
जहां पुलिस के जवान तत्काल मौके पर पहुंच। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम और घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया है।
पुलिस आगे की कार्रवाई में जूटी इस संबंध में पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि पति-पत्नी और उनके दो बच्चे बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।
तभी ट्रक वाहन की ठोकर से उनकी मौत हो गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर ट्रक वाहन को थाना ले आई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।