
प्रदेश में सोमवार को सबसे अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अभी प्रदेश में कोई सक्रिय सिस्टम नहीं है, जिसके चलते बारिश या तेज बदलाव के संकेत नहीं मिल रहे हैं।