छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार मेंटेनेंस और अन्य कार्य किए जा रहे हैं। बुधवार को मिठ्ठूमुड़ा क्षेत्र के 3 फीडरों से जुड़े 28 से अधिक इलाकों में करीब साढ़े 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे शहर के दूसरे हिस्से के लगभग सभी मोहल्ले प्रभावित होंगे।
बिजली विभाग ने बताया कि 33/11 केवी उपकेंद्र मिठ्ठूमुड़ा में लगे पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए बुधवार सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक मिठ्ठूमुड़ा सब स्टेशन से निकलने वाली सभी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
मिठ्ठूमुड़ा दुर्गा चौक, झोपड़ी पारा, हीरानगर, कालिंदी प्राइड्स, कालिंदी कुंज कॉलोनी, एफसीआई गोदाम, गुरु घासीदास नगर, जेवीजी छाया कॉलोनी, मिशनरी शांति दान।
11 केवी राजीव नगर फीडर क्षेत्र
मिठ्ठूमुड़ा दुर्गा चौक से राजीव नगर रोड (दोनों साइड), दर्री तालाब एरिया, कृष्णा नगर, ईरानी मोहल्ला, राजीव नगर क्षेत्र।
मिठ्ठूमुड़ा बोरा गोदाम, गोगा मंदिर चौक, कान्हा हॉस्पिटल, पुराना बस स्टैंड, जुटमिल थाना क्षेत्र।
इसके अलावा जुटमिल झोपड़ी पारा, कैदीमुड़ा, विश्वासगढ़ चर्च, बाजीराव पारा, मौदहा पारा, पटेल कॉलोनी, कल्याण कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, पाइप फैक्ट्री क्षेत्र भी प्रभावित रहेगा।
बिजली विभाग ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर शटडाउन के समय में बदलाव भी किया जा सकता है।
बकायादारों की बिजली लाइन काटने की कार्रवाई भी होगी
बिजली विभाग के अनुसार शहर में अब भी कई उपभोक्ता लंबे समय से बिजली का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन बिल जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में बुधवार को बकायादार बिजली उपभोक्ताओं की बिजली लाइन काटने की कार्रवाई भी की जाएगी।
इससे पहले भी अभियान चलाकर कई बकायादारों की बिजली लाइन काटी जा चुकी है।