सूरजपुर जिले के लटोरी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत सुंदरगंज के बथान पारा में अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया

Chhattisgarh Crimesसूरजपुर जिले के लटोरी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत सुंदरगंज के बथान पारा में अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान उग्र भीड़ ने जेसीबी और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों को निशाना बनाते हुए पथराव किया।

पथराव में सरकारी वाहनों के शीशे टूट गए और कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ सुंदरगंज गांव में अवैध कब्जों को हटाने पहुंची थी, तभी यह घटना हुई।

जैसे ही बुलडोजर चला, अतिक्रमण करने वाले ग्रामीण एकजुट हो गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। देखते ही देखते यह विरोध हिंसक हो गया और भीड़ ने टीम पर पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस दौरान अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का समर्थन कर रहे ग्रामीण और अतिक्रमणकारी भी आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया है। मौके पर मौजूद राजस्व की टीम स्थिति को संभालने में जुटी हुई है।

Exit mobile version