रायपुर निगम का गजब कारनामा… 750 फ्लैटों के सूखे नल कनेक्शन कटे

Chhattisgarh Crimesरायपुर। नगर निगम के जोन-8 की राजस्य टीम ने बुधवार को टैक्स वसूली के लिए कबीर नगर स्थित अविनाश आशियाना (750 फ्लैट अपार्टमेंट) के नल कनेक्शन काटने पहुंचा था।

अधिकारियों ने कनेक्शन तो काट दिए, लेकिन हकीकत यह है कि इन फ्लैटों में पिछले कई महीनों से पानी ही नहीं आ रहा था। निगम के रिकार्ड के मुताबिक इस रिहायशी कांप्लेक्स पर नौ लाख 95 हजार रुपये का संपत्ति कर बकाया है। कई नोटिस देने के बाद भी जब टैक्स जमा नहीं हुआ तो आयुक्त के आदेश पर टीम नल काटने पहुंची। वहां रहवासियों के लिए यह स्थिति अजीबोगरीब थी।

उनका कहना था कि जब नल में पानी ही नहीं आ रहा तो निगम कनेक्शन काटकर क्या साबित करना चाहता है? यह कार्रवाई केवल फाइलों का पेट भरने जैसी लगी।

दस्तावेजों में कार्रवाई पूरी जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल और सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

कागजों में तो निगम ने कनेक्शन काटकर बकायेदारों को सख्त संदेश दे दिया है लेकिन व्यावहारिक रूप से वहां के रहवासी पहले से ही पानी के संकट से जूझ रहे थे।

इन बकायेदारों को मिली सीलबंदी की चेतावनी इसके अलावा राजस्य टीम ने क्षेत्र के अन्य बड़े बकायेदारों पार्थिवी प्रोविंस (सरोना), कृष्णा पब्लिक स्कूल और शिवम स्कूल के संचालकों को भी अंतिम चेतावनी दो है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि अगर जल्द बकाया टैक्स जमा नहीं किया तो अगली कार्रवाई सोचे भवन सील करने को होगी।

लोगों ने कहा- तीन बोर से हो रही जलापूर्ति

इस मामले में कालोनीवासियों का कहना है कि यहां निगम के पानी की सप्लाई सीधे घरों तक हो ही नहीं रही है। वे पिछले कई महीनों से अपनी प्यास बुझाने के लिए खुद के लगाए गए तीन निजी बोरवेल पर ही निर्भर है। निगम की ओर से की गई इस कार्रवाई से उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

कई बड़े बकायदारों दी गई है चेतावनी

750 फ्लैटों के बकायादारों के नल कनेक्शन काटे है। कई बड़े बकायदारों को टैक्स जल्द से जल्द जमा करने की चेतावनी भी दी गई है।