
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के महगवां का है। महिला की पहचान बबिता के रूप में हुई है। उसकी शादी खलेश्वर राजवाड़े से हुई थी। बुधवार को बबिता की लाश कमरे में पंखे से लटकता मिला। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
घर पर अकेली थी नवविवाहिता
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया दिया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय बबिता घर में अकेली थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे।
परिजन बोले- मारकर लटकाया
इधर, बबिता के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि बबिता की हत्या कर उसके शव को फांसी पर लटकाया गया है।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।