कोरबा जिले में पदस्थ कृषि मंडी अधिकारी को रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesकोरबा जिले में पदस्थ कृषि मंडी अधिकारी को रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक साल पहले व्यापम की परीक्षा पास कर राहुल साहू (33) और पीड़िता मंडी अधिकारी बने थे। ट्रेनिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। राहुल ने शादी का वादा कर लड़की से कई बार संबंध बनाए।

राहुल कटघोरा में पदस्थ था, पीड़िता दूसरे जिले में पदस्थ थी। दोनों 6 फरवरी 2026 को शादी करने वाले थे। शादी की डेट तय हो गई थी। लेकिन राहुल ने अचानक मोबाइल बंद कर दूरी बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

रायगढ़ के घरघोड़ा से हुई गिरफ्तारी

इसके बाद पीड़िता कटघोरा थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि अधिकारी रायगढ़ के घरघोड़ा में पदस्थ है। 19 फरवरी को पुलिस रायगढ़ पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर कोरबा लेकर पहुंची।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है।

Exit mobile version