सूरजपुर पुलिस ने सड़क पर जन्मदिन पार्टी मनाने के आरोप में सात युवकों को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesसूरजपुर पुलिस ने सड़क पर जन्मदिन पार्टी मनाने के आरोप में सात युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों ने अंबिकापुर-बनारस अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क पर पार्टी मनाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

वायरल वीडियो में दिख रहा था कि सड़क पर जन्मदिन मनाने के कारण एंबुलेंस सहित कई वाहनों का आवागमन बाधित हुआ था। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया।

पुलिस की गठित टीम ने जांच के बाद छह युवकों को अंबिकापुर से और एक युवक को लटोरी से गिरफ्तार किया। यह पूरा मामला लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र के सोनवाही के पास का है।

गिरफ्तार किए गए सभी सात आरोपियों को जुलूस के रूप में कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने इस दौरान पार्टी में इस्तेमाल किए गए दो वाहनों को भी जब्त किया है।

Exit mobile version