कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन को AICC के ओबीसी विभाग का राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया

Chhattisgarh Crimesकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन को AICC के ओबीसी विभाग का राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के दो और नेताओं त्रिलोक चंद्र श्रीवास और लेखराम साहू को भी ओबीसी विभाग में नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ के ओबीसी वोट बैंक को देखते हुए भी ये नियुक्तियां अहम हैं। गिरीश देवांगन पहले छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम (CMDC) के अध्यक्ष रह चुके हैं और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है।