रायपुर में 3 अंतरराज्यीय तस्करों को 14.613 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 7.5 लाख रुपए आंकी गई

Chhattisgarh Crimesरायपुर में 3 अंतरराज्यीय तस्करों को 14.613 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 7.5 लाख रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में महाराष्ट्र निवासी तुषार नितिन पवार, किरन सीताराम काये और मध्य प्रदेश निवासी दीपक तोमर शामिल हैं।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने मिलकर गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

21 फरवरी 2026 को सूचना मिली थी कि अमलीडीह स्थित मेडिसाइन अस्पताल के पास गली में कुछ युवक गांजा बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम तुषार नितिन पवार (21) और किरन सीताराम काये (25) निवासी दहीवडी, थाना सिकरापुर, जिला पुणे (महाराष्ट्र) और दीपक तोमर (33) निवासी थाना पुरषा, जिला मुरैना (मध्यप्रदेश) बताए। तलाशी के दौरान उनके अलग-अलग बैग से कुल 14.613 किलो गांजा बरामद हुआ। साथ ही 2 मोबाइल फोन और 1,000 रुपए नगद भी जब्त किए गए।

तीनों आरोपियों के खिलाफ न्यू राजेन्द्र नगर थाना में नारकोटिक एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही है, ताकि सप्लाई चेन से जुड़े अन्य तस्करों तक पहुंचा जा सके।

अब तक 15 आरोपी गिरफ्तार

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, एसीसीयू की टीम ने वर्ष 2026 में अब तक 15 प्रकरणों में 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से 156.381 किलोग्राम गांजा, 2.05 लाख रुपए नगद, 2 चारपहिया वाहन और 8 मोबाइल फोन जब्त किए जा चुके हैं। अधिकारियों का दावा है, कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।