रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 6 निवासी 18 वर्षीय शुभम राज शनिवार दोपहर सड़क हादसे में घायल हो गया

Chhattisgarh Crimesरामानुजगंज वार्ड क्रमांक 6 निवासी 18 वर्षीय शुभम राज शनिवार दोपहर सड़क हादसे में घायल हो गया। शुभम 12वीं की परीक्षा देने और नीट का फॉर्म भरने के लिए रंका जा रहा था। यह घटना झारखंड और छत्तीसगढ़ सीमा के समीप झारखंड के भंवरी के पास हुई।

चावल से लदे एक ट्रक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए शुभम की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में शुभम के सिर पर गंभीर चोटें आई और वह खून से लथपथ हो गया।

घायल अवस्था में ही शुभम ने अपने पिता को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पिता मौके पर पहुंचे और शुभम को तुरंत 100 बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया।

इधर, शुभम के परिजनों ने करीब 80 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया। उन्होंने रेवटी में ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

रविवार को चिकित्सकों ने शुभम को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पार्षद विकास गुप्ता अस्पताल पहुंचे और घायल युवक का हालचाल जाना। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।