छत्तीसगढ़ के कोरबा में बॉयफ्रेंड के शादी से इनकार करने पर गर्लफ्रेंड ने जहर खाकर जान दे दी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के कोरबा में बॉयफ्रेंड के शादी से इनकार करने पर गर्लफ्रेंड ने जहर खाकर जान दे दी। सेन्द्रीपाली गांव के रहने वाले रोशन कुमार (21) और कृष्णो कुमारी (19) के बीच 3 साल से अफेयर था। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। ये बात पूरी गांव को भी पता चल गई थी। लड़की के घर वाले शादी के लिए मान गए थे। लेकिन लड़के के घर वाले मना कर दिए।

ये बात जब रोशन ने कृष्णो को बताई तो उसने 23 फरवरी को जंगल में जाकर खेत में डालने वाला कीटनाशक पी लिया। फिर बहन को फोन कर बोली कि मैं जहर पी ली हूं। इस हालात में भी वह जंगल से पैदल घर पहुंची। जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, मृतक लड़की 12 भाई बहनों में 5वें नंबर की थी। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, साधराम और केवरा बाई अनपढ़ है। साधराम रोजी मस्तूरी और खेती किसानी करता है। इन दोनों के 12 बच्चे थे। जिसमें कृष्णो समेत 3 बच्चों की मौत हो चुकी है। अभी 2 बेटे समेत 9 बच्चे है। जबकि 5 बच्चों की शादी हो गई है। इनमें से 5वें नंबर की बेटी कृष्णो कुमारी अपने बड़ी दीदी और जीजा के साथ रहती थी।

उस गांव में रोशन कुमार (21) का आना जाना था। यहीं करीब 3 साल पहले दोनों की मुलाकात हुई और नंबर एक्सचेंज हुए। इनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। रोशन उसके घर भी आने-जाने लगा। वो कृष्णो से शादी करने की बात कहता था।

अपने साथ घूमाता था। इनके बीच प्रेम प्रसंग का हल्ला पूरे गांव में फैल गया था। यह बात दोनों परिवारों को भी पता थी। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो युवक और उसके घर वालों ने इनकार कर दिया।

जहर पीकर बहन को किया कॉल

इससे परेशान होकर कृष्णो ने जंगल में सोमवार (23 फरवरी) को खेत में डालने वाला कीटनाशन पी लिया। जब तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उसने बहन को कॉल कर इसकी जानकारी दी। उसके बाद खुद ही पैदल चलकर घर पहुंची। परिवार ने उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि, जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की जांच के लिए करतला थाने में भेजा जाएगा। फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।