छत्तीसगढ़ में SI और प्रिंसिपल अलग-अलग मामलों में रिश्वत लेते पकड़ाए

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में SI और प्रिंसिपल अलग-अलग मामलों में रिश्वत लेते पकड़ाए हैं। कोरिया जिले के पोड़ी चौकी में पदस्थ SI अब्दुल मुनाफ ने मर्डर केस में फंसाने की धमकी देकर एक किसान से 50 हजार रिश्वत मांगी थी। जब किसान SI को 25 हजार कैश देने पहुंचा तो एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। मामला पोड़ी चौकी थाना क्षेत्र का है।

दूसरा मामला बलौदाबाजार जिले का है। जहां भाटापारा के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने एक विकलांग टीचर से विकलांगता भत्ता निकालने के एवज में 15 हजार मांगा था। नहीं देने पर सैलेरी रोक दी थी। ACB ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही मामले में कार्रवाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में पुलिसकर्मी ने अपने बचाव में पैसा मांगने का सबूत मांगा।

अंबिकापुर में SI ने 50 हजार रिश्वत मांगा

अंबिकापुर के ग्राम पोड़ी के रहने वाले किसान सत्येंद्र प्रजापति के घर का निर्माण कार्य चल रहा था। किसान ने गांव के ही मजदूर मोहित घसिया से ईंट बनवाई थी। 21 फरवरी (शनिवार) को मजदूर ने ईंट निर्माण के लिए गड्ढा खोदा था, जिसमें पानी भर गया था। उसी रात मजदूर के बेटे की पानी में डूबने मौत हो गई थी।

जिसके बाद मामला थाने पहुंचा था। बचरा पोड़ी में पदस्थ SI अब्दुल मुनाफ और ASI गुरु प्रसाद यादव मामले की जांच के लिए गांव पहुंचे थे। दोनों ने किसान सत्येंद्र के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज न करने और मामला रफा दफा करने का ऑफर दिया और 50 हजार मांगे।

मर्डर केस में फंसाने की धमकी दी

किसान सत्येंद्र ने इतनी बड़ी रकम ना दे पाने की बात कही तो, पुलिस अधिकारियों ने उन्हें मर्डर केस में फंसाने की धमकी दी और इसे केस से बचाने के लिए पैसे मांगे थे। जिसके बाद किसान पैसे देने के लिए राजी हो गया था।

किसान ने कहा था कि धान का पैसा 24 फरवरी को मिलेगा। उसी दिन वह पैसे दे देगा। इसी बीच 22 फरवरी को ASI ध्रुव प्रसाद यादव का ट्रांसफर हो गया। वे अंबिकापुर चले गए।

किसान 24 फरवरी (मंगलवार) को SI को पैसे देने चौकी पहुंचा। किसान ने पहले ही ACB (एंटी करप्शन ब्यूरों) में शिकायत कर दी थी। एसीबी की 6 सदस्यीय टीम पहले से चौकी के आसपास मौजूद थी।

Exit mobile version