
जानकारी के मुताबिक, शहर के 48 वार्डों में से 4 वार्ड में पीलिया फैला है। इनमें नवागढ़ और मोमिनपुर क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि पीलिया शहर के पश्चिमी क्षेत्र और आखिरी छोर में फैल गया है। सरकार जल्द से जल्द सर्वें कराए। वहीं, कांग्रेस ने विरोध में निगम का घेराव भी किया।
इलाज के दौरान छात्र की मौत, युवक ने भी तोड़ा दम
दरअसल, नमनाकला खटिक पारा में रहने वाले दिव्यांश राय (13) निजी स्कूल में आठवीं का छात्र था। 19 फरवरी से तबीयत खराब होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पीलिया की पुष्टि हुई।
स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर्स ने उसे रायपुर रेफर किया। परिजन रायपुर नहीं ले जा सके और मिशन अस्पताल में इलाज शुरू कराया। वहां हालत में सुधार नहीं हुआ तो मंगलवार (24 फरवरी) को दूसरे निजी अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
नमनाकला वार्ड में अन्य लोग भी पीलिया से ग्रसित बताए गए हैं। जनपद पारा निवासी सोना लाल (40) की भी पीलिया से मौत हो गई। उसकी जांच नवापारा यूपीएचसी में हुई थी, जहां पीलिया की पुष्टि हुई। युवक ने 22 फरवरी को दम तोड़ दिया।
CMHO पीएस मार्को ने छात्र और युवक की मौत की पुष्टि की। जिन क्षेत्रों में मौत हुई है, वहां स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।