
दूसरी घटना सरगुजा के नेशनल हाईवे-43 पर शांतिपारा के पास दो बाइकों की भिड़ंत में युवा भाजपा नेता समेत 2 युवकों की मौत हुई है। तीसरी घटना में सूरजपुर जिले में बाइक की टक्कर में 2 युवक और महिला टीचर समेत 3 की मौत हुई है।
वहीं बालोद में स्कूल वैन नाले में गिरने से पहली की छात्रा की मौत हो गई। जबकि 13 बच्चे घायल हैं। बिलासपुर-कोरबा NH पर ट्रेलर की चपेट में आने से मोपेड सवार पत्नी ने दम तोड़ दिया।
केस 1 – खाई में गिरी पिकअप, 4 मौतें
रायगढ़ में बुधवार (25 फरवरी) रात छाल थाना क्षेत्र के बंगुरसुता गांव से राठिया समाज के करीब 25 लोग पिकअप में सवार होकर कापू थाना क्षेत्र के गोसाईपोड़ी गांव गए थे। सभी रणविजय राठिया के घर सगाई कार्यक्रम में फलदान करने पहुंचे थे।
दिनभर के कार्यक्रम के बाद शाम 7 बजे सभी पिकअप से वापस लौट रहे थे। तभी रात करीब 8 बजे मड़वाताल-जमरगा मार्ग पर पहुंचते ही तेज रफ्तार पिकअप अचानक बेकाबू हो गई और सड़क से लगे खाई में पलट गई। घटना के बाद आसापास के ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और थाने में सूचना दी।
2 बुजुर्गों समेत 4 की मौत
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से 22 घायलों को कापू अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान 2 बुजुर्गों समेत 4 लोगों ने दम तोड़ दिया। अन्य 18 घायलों का इलाज जारी है। इनमें 2 की हालत गंभीर है। जिन्हें रायपुर और रायगढ़ रेफर किया गया है। घटना के बाद पिकअप ड्राइवर मौके से फरार है। बताया जा रहा है पिकअप का ब्रेक फैल हो गया था। हालांकि जांच जारी है।