युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

Chhattisgarh Crimesयुवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर संजय चौक गौरेला में किया गया।

पुतला दहन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने एप्सटीन फाइल में प्रधानमंत्री, उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के नाम आने के दबाव में और अमेरिका के कोर्ट में फंसे अडानी को बचाने के लिए ट्रंप के सामने ‘सरेंडर’ करते हुए देश के आर्थिक हितों को नुकसान पहुंचाने वाला व्यापार समझौता किया है।

लोकतांत्रिक विरोध से बौखलाई केंद्र सरकार

युवा कांग्रेस का आरोप है कि इस लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन से केंद्र सरकार बौखला गई है और उसने युवा कांग्रेस के खिलाफ देश भर में दमन चक्र चलाया हुआ है। इसी क्रम में युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को भी गंभीर धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।

सरकार पर विचारधारात्मक निशाना

युवा कांग्रेस ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस ने अहिंसात्मक विरोध प्रदर्शन का अधिकार महात्मा गांधी से सीखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शनों से अंग्रेज भी डरते थे और आज के शासक भी डरते हैं, जो अंग्रेजों की चाटुकारिता करने वाली विचारधारा के हैं।

Exit mobile version