छत्तीसगढ़ में साल 2021-22 में हुए CGPSC घोटाला के समय हुई नियुक्ति को लेकर फिर सवाल उठे

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में साल 2021-22 में हुए CGPSC घोटाला के समय हुई नियुक्ति को लेकर फिर सवाल उठे हैं। भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास ने 3 सदस्यों की नियुक्ति को गलत बताते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की है।

गौरी शंकर श्रीवास ने कहा कि मामला उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर की भर्ती से जुड़ा है। जिसमे नियम से हटकर कानन वर्मा नामक अभ्यर्थी की नियुक्ति की गई, जिसका ओवर एज था।

भाजपा नेता ने कहा कि इस विषय में दूसरे अभ्यर्थी साकेत अग्रवाल ने हाई कोर्ट में पीटीशन दाखिल की। जिसपर हाई कोर्ट ने फैसला देते हुए साकेत अग्रवाल को नियुक्ति देने का आदेश जारी किया है। इसके बाद भी विभाग मौन है।

इस मामले को लेकर गौरी शंकर श्रीवास ने लोक सेवा आयोग और राज्यपाल को पत्र लिखा है। जिसमें जांच के बाद तीनों सदस्यों को हटाने की मांग की है।