छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में चाकूबाजी की एक और घटना सामने आई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में चाकूबाजी की एक और घटना सामने आई है। ग्राम कोसमर्रा के तालाब के पास अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब जालमपुर निवासी लक्की ढीमर शाम को ग्राम कोसमर्रा के तालाब में हाथ-मुंह धो रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग पीछे से आए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने लक्की के पेट और पीठ पर धारदार वस्तु से कई वार किए।

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल

हमले में लक्की ढीमर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शरीर पर पेट और पीठ में चाकू के गहरे निशान पाए गए हैं। घटना के बाद उसे तत्काल धमतरी के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।