छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक स्कूटी की डिक्की से 75 लाख कैश पकड़ाया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक स्कूटी की डिक्की से 75 लाख कैश पकड़ाया है। जांच में पता चला है कि पूरा पैसा हवाले का था। रायपुर के ही रहने वाले मिलन शर्मा (25) जो पेशे से कलेक्शन एजेंट है। वह शुक्रवार रात (27 फरवरी) अलग-अलग इलाकों के कारोबारियों से पैसे कलेक्ट कर समता कॉलोनी पहुंचा था। साइबर पुलिस ने उसे वहीं पकड़ लिया।

मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। जांच में गाड़ी की डिक्की से कैश निकले, लेकिन कोई वैध कागजात नहीं थे। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम इसकी जांच कर रही है। हवाला से जुड़े लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।

बता दें कि इससे पहले आमानाका इलाके में एक कार से पौने 4 करोड़ कैश मिला था। जो हवाले का था। वहीं, शहर के 15 ऐसे इलाके है, जहां से हवाले का पूरा सिंडिकेट लगातार जारी है।

अब जानिए क्या है पूरा मामला

रायपुर शहर में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) एक्टिव है। 27 फरवरी की रात कुछ सटोरियों को पकड़ने के लिए समता कॉलोनी, आजाक चौक इलाके में नाकेबंदी की गई थी। पुलिस और साइबर यूनिट दोनों तैनात थे। जो संदिग्ध वाहन और लोगों की जांच कर रहे थे।

तभी मिलन शर्मा (25) अपनी स्कूटी से वहां से गुजर रहा था। पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ की। एक्टिवा (क्रमांक CG 04 NJ 8956) की तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में 75 लाख कैश निकला। जो एक कपड़े के थैले में भरा था। पुलिस ने पैसे से जुड़े कागजात दिखाने को कहा तो नहीं दिखा पाया और कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाया। जिसके बाद पैसे जब्त कर कार्रवाई की गई।

पुलिस को गुमराह करने पर बढ़ा शक

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा ने बताया कि, आरोपी मिलन शर्मा (25) मूलत: राजस्थान का रहने वाला है। रायपुर में वह 5 साल से हैं। कलेक्शन एजेंट का काम करता है। वर्तमान में वह समता कॉलोनी में रह रहा था।

पूछताछ में उसने बताया कि, वह पैसे ट्रांसफर का काम करता है। 27 फरवरी की रात भी रायपुर के अलग-अलग ठिकाने से पैसा कलेक्ट कर पहुंचा था। लेकिन पकड़ाने पर पुलिस टीम को गुमराह करने लगा। जिससे पुलिस को शक और बढ़ गया।

आरोपी के कब्जे से 75 लाख कैश, 4 मोबाइल और एक्टिवा जब्त किया गया है। उसके मोबाइल को खंगालकर हवाला नेटवर्क के खिलाफ जांच की जा रही है। पुलिस ने आयकर विभाग को आरोपी को हेंडओवर किया हैं। जांच के बाद इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

Exit mobile version