छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों में प्रदेश का अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। पिछले 3 दिनों में 3-4 डिग्री तक दिन का टेम्प्रेचर बढ़ा है।

पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो प्रदेश में कहीं भी बारिश की गतिविधि नहीं रही। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35. 4°C रायपुर, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.4°C अंबिकापुर में दर्ज हुआ।

रायपुर के मौसम की बात करे तो शहर में 1 मार्च को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 35°C और न्यूनतम तापमान 20°C के आसपास रहने का अनुमान है। लगातार बढ़ते तापमान के साथ दिन में गर्मी का असर बढ़ेगा, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रह सकती है।

Exit mobile version