
दिन में बढ़ी तपिश, रात में भी कम नहीं हो रही गर्मी
दिन के समय तेज धूप और गर्म हवा के कारण दोपहर में गर्मी का असर साफ महसूस किया गया। खास बात यह रही कि रात के तापमान में भी गिरावट नहीं हो रही, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने के कारण सुबह और देर रात भी हल्की गर्माहट बनी रही। रायपुर में औसत सापेक्ष आर्द्रता 61 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि बादल लगभग 30 प्रतिशत रहे। हवा की गति करीब 2 किमी प्रति घंटा रही, जिससे उमस का प्रभाव भी महसूस किया गया।