आज मंगलवार को पूर्ण चंद्रग्रहण लगेगा, जो भारत के ज्यादातर हिस्सों में दिखाई देगा। हालांकि देश के कुछ अत्यंत पश्चिमी इलाकों में यह ग्रहण नजर नहीं आएगा। छत्तीसगढ़ की बात करें तो राजधानी सिर्फ राजधानी रायपुर में ही आंशिक ग्रहण देखने को मिलेगा। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रग्रहण मंगलवार की शाम को शुरू होगा।
भारत में सामान्य रूप से ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट (IST) पर होगी, जबकि इसका समापन शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगा। ग्रहण का पूर्ण चरण यानी जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में रहेगा, वह शाम 4 बजकर 34 मिनट से 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।
भारत में अधिकतर स्थानों पर चंद्रग्रहण का अंतिम चरण चंद्रमा के उदय के समय दिखाई देगा। वहीं पूर्वोत्तर भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में ग्रहण का पूर्ण चरण भी देखा जा सकेगा। इस चंद्रग्रहण का परिमाण (Magnitude) 1.155 बताई गई है, जो इसे पूर्ण चंद्रग्रहण की श्रेणी में रखता है।
यह चंद्रग्रहण केवल भारत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कई हिस्सों में भी दिखाई देगा।