छत्तीसगढ़ में मार्च के शुरुआत में ही लोगों के पसीने छूटने लगे

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में मार्च के शुरुआत में ही लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। दिन में चुभने वाली गर्मी पड़ रही है। अगले चार दिनों तक गर्मी के तेवर और तीखे होने वाले हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

इसके बाद अगले दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। वहीं, न्यूनतम तापमान अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर बना रहेगा। प्रदेशभर में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 36.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई।