प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह ड्राई बना हुआ है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो गया है और अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रायपुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ।