छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में होली के दिन युवती से छेड़छाड़ और मारपीट की गई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में होली के दिन युवती से छेड़छाड़ और मारपीट की गई है। पीड़िता जब नहा रही थी, तभी मोहल्ले लड़के ने छेड़छाड़ करते हुए गंदी हरकत की। विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय पीड़िता ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि होली के दिन दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर के सामने आंगन में बने नहाने के स्थान पर नहा कर रही थी।

इसी दौरान गांव का बृजेश मंहत (27) वहां पहुंच गया और जबरन छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने साथ मारपीट की। पीड़िता के शोर मचाने पर उसकी मां मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने लगी।

इस दौरान आरोपी ने पीड़िता की मां के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। मारपीट की आवाज सुनकर पीड़िता के पिता भी वहां पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75(2), 77 और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।