छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम के मिजाज में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा

Chhattisgarh Crimes

छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम के मिजाज में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। पूरे प्रदेश में मौसम डाई बना हुआ है और आने वाले कुछ दिनों तक राहत के आसार भी नहीं हैं। मैदानी इलाकों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और पारा 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में अभी भी रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, फिलहाल मौसम के दो सिस्टम एक्टिव हैं, लेकिन इनका छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना पर अभी कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। आने वाले दिनों में भी प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है।