दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में झारसुगुड़ा सेक्शन में हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर चौथी लाइन निर्माण काम किया जा रहा है। वहीं अकलतरा स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग और चौथी लाइन की कनेक्टिविटी का काम भी किया जाएगा।
इसके चलते हावड़ा-मुंबई रूट की 13 ट्रेनों को 31 मार्च से 11 अप्रैल तक 12 दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। ऐसे में रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर और कोरबा समेत अन्य जिलों के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इससे पहले छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों को रद्द किया गया था। दरअसल, नागपुर मंडल गोंदिया स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन बनाने का काम जल्दी पूरा करने की योजना है। जिसके लिए रेलवे ने ब्लॉक का फैसला लिया है। कैंसिल होने वाली गाड़ियों में मेमू पैसेंजर शामिल है