बिलासपुर के मस्तूरी स्थित पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम भुरकुंडा में होली की रात एक ग्रामीण का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर के मस्तूरी स्थित पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम भुरकुंडा में होली की रात एक ग्रामीण का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, भुरकुंडा निवासी सुधाराम निराला (40 वर्ष) होली की शाम अपने घर पहुंचा और कमरे में आराम करने चले गया। रात करीब 8:30 बजे जब परिजनों ने उसे खाना खाने के लिए आवाज दी, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खुला।

गमछा के सहारे फांसी पर लटकी मिली लाश

काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा। उन्होंने सुधाराम निराला को कमरे में पंखे की कुंडी से गमछा के सहारे फांसी पर लटका पाया। यह देखकर परिजन घबरा गए और तत्काल पचपेड़ी पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर पंचनामा की कार्रवाई की। रात होने के कारण कमरे को सील कर दिया गया था। गुरुवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पचपेड़ी पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है।