छत्तीसगढ़ में मौसम ड्राई बना हुआ

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में मौसम ड्राई बना हुआ है। अगले 7 दिनों तक मौसम के मिजाज में कोई बड़े बदलाव के आसार नहीं है। मैदानी इलाकों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और पारा 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में अभी भी रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, फिलहाल मौसम के दो सिस्टम एक्टिव हैं, लेकिन इनका छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना पर अभी कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। आने वाले दिनों में भी प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है।