छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है, जबकि आने वाले दिनों में यह सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह ड्राई बना हुआ है और कहीं भी बारिश के आसार नहीं है। रविवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रायपुर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।