बस्तर क्षेत्र के यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने जगदलपुर से ठाकुर नगर के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया

Chhattisgarh Crimesबस्तर क्षेत्र के यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने जगदलपुर से ठाकुर नगर के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह स्पेशल ट्रेन एक ट्रिप के लिए चलाई जाएगी, जिससे बस्तर क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

ट्रेन नंबर 08563 जगदलपुर–ठाकुर नगर स्पेशल ट्रेन 15 मार्च 2026 को सुबह 08:00 बजे जगदलपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन 08:55 बजे जेयपुर पहुंचेगी और 09:00 बजे रवाना होगी। इसके बाद 10:00 बजे कोरापुट पहुंचेगी और 10:25 बजे प्रस्थान करेगी।

दोपहर 13:45 बजे रायगढ़ा पहुंचेगी और 14:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन 16 मार्च को सुबह 10:45 बजे ठाकुर नगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 08564 ठाकुर नगर–जगदलपुर स्पेशल ट्रेन 18 मार्च 2026 को शाम 06:00 बजे ठाकुर नगर से रवाना होगी।

यह ट्रेन अगले दिन 19 मार्च को 14:40 बजे रायगढ़ा पहुंचेगी और 15:05 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद 19:25 बजे कोरापुट पहुंचेगी और 19:50 बजे रवाना होगी। 20:55 बजे जेयपुर पहुंचेगी और 21:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रात 22:45 बजे जगदलपुर पहुंचेगी।