
बाद में युवक को स्क्रीनशॉट भेजकर 1 लाख रुपए की डिमांड की और नहीं देने पर सोशल मीडिया पर वायरल करने धमकी दी। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने 9 मार्च को शिकायत दर्ज कराई।
मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला रोशनी खुंटे (28) को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने फंसाने के लिए बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर पूरी प्लानिंग की थी
जानिए क्या है पूरा मामला?
पचपेड़ी थाने के टीआई राज सिंह ने बताया कि, केंवतरा आवासपारा का रहने वाला नोहर कुमार सूर्यवंशी (33) प्राइवेट जॉब करता है। शिकायत में उसने बताया कि उसकी पहचान रोशनी खुंटे (28) से है, जो पास के गांव में रहती है। 1 फरवरी को महिला के बेटे का बर्थडे था।
बर्थडे के बहाने महिला ने युवक को घर बुलाया। उस समय युवक की परिचित की दूसरी महिला भी वहां मौजूद थी। जो कि उसकी दोस्त थी। शाम को वह परिचित महिला के घर पहुंचा। वहां पहले से एक कमरा खाली रखा गया था। महिला ने युवक और उसकी महिला मित्र को उस कमरे में भेज दिया।
युवक का कहना है कि महिला को पहले से उसकी दोस्ती और अंतरंग संबंध की जानकारी थी। कमरे में युवक ने अपनी महिला मित्र के साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि उसी दौरान महिला ने दोनों का वीडियो बना लिया।
स्क्रीनशॉट भेजकर मांगे 1 लाख
युवक ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन बाद रोशनी खुंटे (28) ने उसके मोबाइल पर अश्लील वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजा। साथ ही बताया कि उसके पास पूरा वीडियो मौजूद है। महिला ने युवक से 1 लाख रुपए की मांग की।
रकम नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) में केस दर्ज कर जांच शुरू की और 10 मार्च को उसे गिरफ्तार कर लिया।
महिला मित्र की भूमिका पर भी संदेह
पुलिस के मुताबिक, घटना के तरीके को देखकर आशंका थी कि युवक के साथ मौजूद महिला की भी इस साजिश में भूमिका है। युवक का कहना है कि उसे फंसाने के लिए जन्मदिन की पार्टी का बहाना बनाकर पूरी प्लानिंग की गई थी।
हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि युवक के साथ संबंध बनाने वाली महिला की ब्लैकमेलिंग में क्या भूमिका है। पूरे मामले का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि मामले जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।