छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में युवक की लाश खून से लथपथ हालत में मिली

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में युवक की लाश खून से लथपथ हालत में मिली है। इलेक्ट्रिक टावर क्षेत्र में चौकीदार का काम करता था। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस नेजांच शुरू कर दी है। यह घटना तमनार थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, मिलुपारा क्षेत्र में 765 केवी इलेक्ट्रिक टावर शिफ्टिंग का काम चल रहा था। वहां पश्चिम बंगाल के मालदा के लखन उर्फ धरम भुईंया (47 साल) और अजहर अली चौकीदार के रूप में काम कर रहे थे।

सोमवार की रात, दोनों ड्यूटी पर थे। तभी टावर क्षेत्र में कुछ आवाजें सुनाई दीं, और टार्च की रोशनी में देखा कि कुछ लोग रस्सी काट रहे थे। बताया जा रहा है कि लखन और उसके साथी ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, जिससे वहां विवाद हो गया।

इस दौरान लखन का साथी वहां से भाग गया, और अगले दिन लखन की लाश टावर क्षेत्र से कुछ दूर मेड़ पर पड़ी मिली।

मृतक का चेहरा लहुलूहान था

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस और साइबर टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है।

बताया जा रहा है कि लखन के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे और चेहरा लहूलुहान था। पुलिस ने शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा, साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

तमनार थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि लखन इलेक्ट्रिक टावर शिफ्टिंग क्षेत्र में चौकीदार का काम करता था। उसकी लाश कुछ दूर मेड़ के पास पड़ी मिली।

प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है, और चेहरे पर ठोस वस्तु से चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version