राजधानी रायपुर में 11 मार्च की शाम करीब 7 बजे सीएम हाउस के पास कांकेर बस के सुपरवाइजर पर 4 युवकों ने हमला कर दिया

Chhattisgarh Crimesराजधानी रायपुर में 11 मार्च की शाम करीब 7 बजे सीएम हाउस के पास कांकेर बस के सुपरवाइजर पर 4 युवकों ने हमला कर दिया। सुपरवाइजर के विरोध करने पर चाकू मारकर पैसे छीन लिए। घटना सिविल लाइन थाना इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित डेनियल मसीह कांकेर की एक बस में सुपरवाइजर के रूप में काम करता है। सीएम हाउस के पीछे स्थित कांकेर बस के ऑफिस में कर्मचारियों को पैसा देने के लिए गया था। इस दौरान एक्टिवा सवार एक युवक आया और मुंह में गाड़ी की रोशनी मारी।

डेनियल ने मना किया, तो युवक ने गाली दी और कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। डेनियल ने विरोध किया तो आरोपियों ने चाकू मारा और उसके पास रखे 15 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।

कर्मचारियों की मदद से पहुंचा अस्पताल

मारपीट–चाकूबाजी में लहुलुहान हुआ डेनियल को उसके साथी कर्मचारियों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चाकूबाजी में डेनियल को चार जगह चोट आई और उसके नाक की हड्‌डी टूट गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।