शहर में एक युवती को मीटिंग के बहाने लॉज में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया

Chhattisgarh Crimesशहर में एक युवती को मीटिंग के बहाने लॉज में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और इलाके में उसका जुलूस भी निकाला। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड मांगा है।

आरोपी लक्की जॉर्ज उर्फ सोनू अमित जोश का जीजा है। यह वही अमित जोश है जिसको पुलिस ने एंकाउंटर में ढेर किया था। अमित जोश के उपर कई अपराधिक मामले थे। लक्की जॉर्ज भी पुरानी अपराधी है। इसके खिलाफ भी कई मामले दर्ज है।

मीटिंग के नाम से होटल में बुलाया था मिलने

पीड़िता पिछले कुछ समय से अकाउंट से जुड़ा काम कर रही थी। वी. लक्की जार्ज उर्फ सोनू नाम के व्यक्ति ने व्यापार से जुड़ी बातों को लेकर उससे हफ्ते में एक-दो बार होटल में मीटिंग करता था। इसी सिलसिले में 5 मार्च को आरोपी ने उसे पावर हाउस इलाके के एक लॉज में मीटिंग के लिए बुलाया।

पीड़िता ने अनुसार वह शाम करीब चार बजे होटल पहुंची। वहां पहुंचने पर उसने देखा कि कमरे के अंदर आरोपी अकेला बैठकर शराब पी रहा था। इसके बाद वो बाहर जाने लगी। इसी बची आरोपी लक्की ने उसे जबरदस्ती कमरे में बंद कर लिया। आरोपी ने युवती के साथ अश्लील हरकत की। पीड़िता किसी तरह धक्का देकर बाहर निकलने में कामयाब रही।

बाद में धमकाया, जान से मारने की धमकी दी

बताया जा रहा है कि इसके बाद आरोपी ने पीड़ितो को धमकी दी कि अगर वो इस घटना की जानकारी किसी को भी देती है तो वो उसे और उसके परिवार वालों को जान से मार देगा। बाद में पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपी को कोर्ट में किया पेश

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस 74 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को जुलूस घटना स्थल के पास निकाला। उसे 12 मार्च को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की मांग की है।

Exit mobile version