मनेंद्रगढ़ के गांव घुटरा में एक महिला ने जहर खा लिया

Chhattisgarh Crimesमनेंद्रगढ़ के गांव घुटरा में एक महिला ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

मृतिका की पहचान ग्राम पंचायत घुटरा की सोनकुँवर बाई के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम को जहर खाने जानकारी मिली। इसके बाद उसे तत्काल हास्पिटल ले जाया गया।

इलाज के दौरान हुई मौत, सुसाइड का कारण ढूढ़ने में लगी पुलिस डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर है। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सिटी कोतवाली प्रभारी दीपेश सैनी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कारणों का पता नहीं चला है।

Exit mobile version