छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में LPG गैस ऑफिस में घुसकर युवक ने डिलीवरी बॉय की पिटाई कर दी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में LPG गैस ऑफिस में घुसकर युवक ने डिलीवरी बॉय की पिटाई कर दी। दरअसल, डिलीवरी बॉय की बाइक सवार के साथ साइड देने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई।

विवाद के बाद डिलीवरी बॉय जब ऑफिस पहुंचा, तो वही बाइक सवार उसका पीछा कर ऑफिस में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। मारपीट देख कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपी ने धमकी दी कि ‘मेरे खिलाफ शिकायत कर दो, मेरा नाम रिहान खान है, कोई कुछ नहीं कर पाएगा।’

युवक और डिलीवरी बॉय के बीच मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। डिलीवरी बॉय शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला थाना चक्रधरनगर क्षेत्र का है।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित राजा अग्रवाल प्रियदर्शनी एचपी गैस ऑफिस में डिलीवरी बॉय का काम करता है। राजा अग्रवाल 11 मार्च की सुबह करीब 10:30 बजे अपने ऑटो से गैस की होम डिलीवरी करने दुर्गा मंदिर के सामने बोईरदादर रोड में जा रहा था।

रास्ते में सुभाष चौक के पास एक बाइक सवार युवक से साइड देने को लेकर उनकी मामूली बहस हो गई। इसके बाद राजा अपने काम के लिए गैस ऑफिस पहुंचा। लेकिन बाइक सवार डिलीवरी बॉय का पीछा करते हुए ऑफिस तक पहुंच गया।

ऑफिस के अंदर डिलीवरी बॉय को जड़ा तमाचा

युवक गुस्से में ऑफिस के अंदर आकर वहां के स्टाफ से डिलीवरी बॉय की शिकायत कर रहा था। इसी दौरान ऑफिस के अंदर से डिलीवरी बॉय को आता देख युवक भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए उसे एक तमाचा जड़ दिया।

डिलीवरी बॉय के विरोध करने पर दोनों के बीच जमकर हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर मौजूद गैस ऑफिस के कर्मचारी ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया।

लेकिन युवक एक बार फिर ऑफिस के अंदर घुस गया और डिलीवरी बॉय से मारपीट करने लगा। इस दौरान युवक धमकाते हुए बोला, “मेरे खिलाफ शिकायत कर दो, मेरा नाम रिहान खान है, कोई कुछ नहीं कर पाएगा।”

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

इसके बाद डिलीवरी बॉय ने 12 मार्च को चक्रधरनगर थाने में युवक खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच कर आरोपी रिहान खान को जिला पंचायत के पीछे छोटे अतरमुड़ा से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने जांच में पता लगाया कि मारपीट करने वाले युवक का नाम रिहान खान (23 साल) और वो जिला पंचायत के पीछे छोटा अतरमुड़ा का रहने वाला है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में अपराध दर्ज किया गया और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने ऑफिस के अंदर मारपीट करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी रिहान खान को गैर जमानती धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया

Exit mobile version