छत्तीसगढ़ में मार्च महीने से गर्मी की शुरुआत हो गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने सेंट्रल और साउथ छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
प्रदेश का तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक ज्यादा है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे ज्यादा तापमान 39.6°C बिलासपुर में दर्ज किया गया।
वही सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ है। हालांकि, अगले 24 घंटों में पारा 4°C तक गिर सकता है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले 2 दिनों में प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम का रुख बदलेगा। इससे तेज गर्मी पड़ रही इलाकों में राहत की उम्मीद है।