छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गर्मी शुरू होने से पहले बिजली विभाग मेंटेनेंस कार्य कर रहा है

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गर्मी शुरू होने से पहले बिजली विभाग मेंटेनेंस कार्य कर रहा है। कुछ स्थानों पर काम अभी बाकी है। ऐसे में रविवार को शहर के 5 फीडरों में आवश्यक कार्य किया जाएगा। इस कारण शहर के 30 से अधिक स्थानों में करीब साढ़े तीन घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव और मेंटेनेंस के चलते रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक 33/11 केवी मिनी स्टेडियम और अतरमुड़ा विद्युत सब-स्टेशन से निकलने वाले फीडरों की सप्लाई बंद रहेगी।

11 केवी कलेक्टरेट फीडर अंतर्गत तहसील ऑफिस, चक्रधर नगर थाना, कंट्रोल रूम, इनकम टैक्स ऑफिस, मिनी स्टेडियम ऑडिटोरियम, शासकीय मुर्गी फॉर्म, सीएसपी क्वार्टर, सिविल कोर्ट, कलेक्ट्रेट समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

11 केवी केलोबिहार फीडर अंतर्गत केलोबिहार, चन्द्रनगर, चंद्रा पैराडाइज, जगन्नाथ पुरम, जय मां दुर्गा विहार कॉलोनी, इंडियन स्कूल, बड़े अतरमुड़ा, एसईसीएल क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

11 केवी पंजरी प्लांट फीडर अंतर्गत पंजरी प्लांट ऑफिसर कॉलोनी, पंजरी प्लांट एरिया, जिला जेल, जेल पारा, ललित पाठशाला, शिवशक्ति हॉस्पिटल, कायाघाट मोहल्ला में सप्लाई प्रभावित होगी।

जज कॉलोनी और आसपास के इलाके प्रभावित

11 केवी सीटी-4 फीडर अंतर्गत गुलाब गार्डन के सामने जज कॉलोनी, डिग्री कॉलेज, कौहाकुंडा, लोचन नगर, चिरंजीव दास नगर, सूर्य विहार कॉलोनी क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

टीवी टावर रोड और अतरमुड़ा क्षेत्र में भी बिजली कटौती

11 केवी सीटी-5 फीडर अंतर्गत टीवी टावर रोड, अतरमुड़ा, जिला पंचायत, दीनदयाल पुरम कॉलोनी, ऑफिसर कॉलोनी, गांधीनगर गैस गोदाम क्षेत्र में करीब साढ़े तीन घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

Exit mobile version