छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चोरों ने ग्रामीण बैंक को निशाना बनाया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चोरों ने ग्रामीण बैंक को निशाना बनाया। सुबह जब बैंक खोला गया तो उसका ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद बैंक कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। यह घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खम्हार के ग्रामीण बैंक के पास एक होटल संचालक ने रविवार सुबह करीब 6 बजे देखा कि बैंक के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद उसने यह जानकारी बैंक के कर्मचारियों को दी। फिर बैंक के प्रबंधक और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना धरमजयगढ़ थाना को दी।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बैंक के अंदर देखा गया कि दस्तावेज इधर-उधर पड़े हुए थे और लॉकर खोलने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह नहीं खुला।

हालांकि, बैंककर्मी यह जांच कर रहे हैं कि क्या कैश और दस्तावेज चोरी हुए हैं। जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि बैंक से कितनी रकम चोरी हुई है।

बैंक का DVR भी ले भागा चोर बताया जा रहा है कि चोर ने बड़ी ही आसानी से घटना को अंजाम दिया है। ताला तोड़कर चोर अंदर घुसा और यहां रखे CCTV डीवीआर को भी साथ ले गया है।

फिलहाल मामले में बैंककर्मी की रिपोर्ट पर पुलिस अपराध कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले में आसपास के CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

Exit mobile version